इराक़ के प्रधानमंत्री ने बासी अधिकारियों को काम पर लौट आने का आदेश जारी किया है। इराक के प्रधानमंत्री नूरी मालेकी ने इस देश के तीन प्रांतों में बासी सरकार के सैनिक अफसरों को काम पर लौट आने का आदेश जारी किया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार नूरी मालेकी ने आज आदेश जारी किया कि सद्दाम सरकार के पूर्व सैनिक अफसर जिन्हें नौ वर्षों से सैनिक सेवाओं से दूर रखा गया है, दोबारा अपने कामों पर लौट आयें। नूरी मालेकी के आदेश में इराक़ के अलअंबार, सलाहुद्दीन और नैनवां तीन प्रांतों के सैनिक अधिकारियों को काम पर लौट आने का आदेश दिया गया गया है। इसी प्रकार नूरी मालेकी के आदेश में आया है कि सद्दाम के सत्ताकाल में जिन लोगों की सम्पत्ति हड़प ली गयी थी उसे उनके स्वामियों को वापस किया जाना चाहिये। नूरी मालेकी के आदेश में आया है कि समस्त इराक़ी अपने देश के स्रोतों में भागीदार हैं इस आधार पर उनके मध्य स्रोतों व संसाधनों का वितरण न्यायपूर्वक ढंग से होना चाहिये।समाचार समाप्त.....166
10 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 328491
इराक़ के प्रधानमंत्री ने बासी अधिकारियों को काम पर लौट आने का आदेश जारी किया है.........